बंटेगी राशन सामग्री
आदित्यपुर - आदित्यपुर वार्ड संख्या एक की पार्षद कुंती महतो की पहल पर उत्तमडीह में पार्षद की मौजूदगी में राशन सामग्री का वितरण होगा। इसको लेकर गम्हरिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी योगेंद्र शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में पार्षद कुंती महतो ने बताया कि उत्तमडीह जन वितरण प्रणाली के दुकानदार आदित्य महतो के निधन के कारण सतबहनी के जन वितरण प्रणाली की दुकान के साथ जोड़ ((संबद्ध)) दिया गया था। इसके विरोध में ग्रामीणों ने एमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके आलोक में एमओ ने निर्धारित समय पर उत्तमडीह में पीडीएस सामग्री वितरण करने का आदेश जारी किया।
बच्चे करेंगे पार्क में सैर
आदित्यपुर - सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक बी श्रीनिवासन की पहल पर बुधवार को ईचा डैम के विस्थापितों के बच्चों को
जुबिली पार्क का सैर कराया जाएगा। साथ ही पार्क में वनभोज का आयोजन होगा। इसमें ईचा व सोसो गांव के 60 बच्चे शामिल होंगे। इस संबंध में परियोजना के जनसंपर्क पदाधिकारी रंजना मिश्रा ने बताया कि विस्थापितों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम तय किया गया है।