पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहाली को लेकर हंगामा

बहाली को लेकर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - किरीबुरू
स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ((सेल)) के किरीबुरू, मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदानों सहित अन्य खदानों में बहाली को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार खूब हंगामा किया। ग्रामीण इन खदानों में ऑपरेटर कम टेक्रिशियन ट्रेनी ((एपीजेटी, डिप्लोमा होल्डर)) पद पर की गई बहाली को लेकर नाराज थे। उनका आरोप है कि इस बहाली में स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया गया है। लोगों में इस बात को लेकर इतना गुस्सा था कि उन्होंने सेल के मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान के लोडिंग और डिस्पैच का काम ठप कर दिया। इसी तरह किरीबुरू लौह अयस्क खदान का क्रासिंग प्लांट का काम ठप करते हुए उत्पादन बाधित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उनका आंदोलन जारी था। मेघाहातुबुरू लोडिंग प्वाइंट सुबह 9.30 बजे से ही बंद रहा। इस बीच वहां दो रैक ((माल गाड़ी)) खड़ी रही। ग्रामीणों के हंगामे की वजह से दोनों खदानों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। इन खदानों के स्थायी कर्मियों में भी आक्रोश है।