- Hindi News
- ताइक्वांडो के राष्ट्रीय चैंपियन राहुल का स्वागत
ताइक्वांडो के राष्ट्रीय चैंपियन राहुल का स्वागत
चक्रधरपुर - आंध्र प्रदेश के कर्नाल नांदेड में हुई 59वीं राष्ट्रीय स्कूल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में चैंपियन बने राहुल प्रधान का मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय स्वागत किया गया। राहुल इसी विद्यालय के इंटर विज्ञान का छात्र है। वह अपै्रल में दक्षिण कोरिया में होने वाली विश्व स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेगा। मौके पर विद्यालय की प्राचार्य सावित्री कुमारी ने कहा कि राहुल ने गोल्ड मेडल जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को इससे सीख लेते हुए अन्य क्षेत्रों में आगे बढऩे को कहा। उन्होंने कोच अनुराग शर्मा को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है।