एटक ने आधा घंटा किया प्रदर्शन
किरीबुरू - एनएमडीसी माइंस सर्कर्स यूनियन ((एटक)) द्वारा सेल के जेनरल अस्पताल किरीबुरू समेत मेघाहातुबुरू डिस्पेंसरी को अलग कर 30 बेड वाला अस्पताल का निर्माण तथा विशेषज्ञों की अविलंब व्यवस्था की मांग को दुहराते हुए जेनरल ऑफिस मेघाहातुबुरू में आधा घंटा प्रदर्शन किया। इस बीच लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इसके दूसरे चरण में 3 फरवरी को 8 से 12 बजे तक धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया।
बार के चुनाव में अनिल बने पर्यवेक्षक
चाईबासा - सरायकेला में 31 जनवरी को व जमशेदपुर में 15 फरवरी को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चाईबासा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व झारखंड बार काउंसिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष अनिल कुमार महतो को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।