पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेकेदारों को लिया हिरासत में, छोड़ा
चक्रधरपुर - चक्रधरपुर आरपीएफ के जवानों ने मंगलवार की सुबह आरई कॉलोनी ((केन्द्रीय विद्यालय)) के सामने बने रेलवे क्वाटर ई /82/3 में रहने वाले रेलवे के दो ठेकेदारों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड दिया गया। ठेकेदारों पर आरोप था कि वे अनधिकृत रूप से रेलवे क्वार्टर में रह रहे थे और रेलवे की बिजली हुकिंग कर जला रहे थे। जानकारी के अनुसार बोकारो के मोदक कंस्ट्रक्शन के मालिक जेएन मोदक व अनिल सिंह रेलवे क्षेत्र में पाइप लाईन का कार्य कर रहें। इंजीनियरिंग विभाग के आईओडब्लू ने मोदक कंस्ट्रक्शन को अपने सामान रखने के लिए कॉलोनी में रेलवे क्वाटर मुहैया करवाया है। इसी क्वार्टर में वे दोनों रह भी रहे थे।
जीएम आज करेंगे स्टेशन का निरीक्षण
चक्रधरपुर - दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक((जीएम)) राधे श्याम चक्रधरपुर रेल मंडल के एक दिवसीय दौरे पर 29 जनवरी को आ रहे हैं। इस दौरान वे टाटानगर से जरूली स्टेशनों के बीच आने वाले सभी स्टेशनों का विंडो निरीक्षण करेंगे। वाणिज्य विभाग के सीनियर डीसीएम सह जनसंर्पक अधिकारी एके हलदर ने बताया कि जीएम हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर पहुंचेंगे। इसके बाद स्पेशल लाईट गुड्स ट्रेन से बुलानी, गुवा,बांसपानी, देवझर, चाईबासा आदि स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जीएम जनप्रतनिधियों के साथ वार्ता भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विद्युतीकरण के लिए मंत्री को सौंपा पत्र
चक्रधरपुर - राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत पश्चिम सिंहभूम जिले के बाकी बचे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण करने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखदेव हेंब्रम और कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदर्श अरुण बलमुचू ने मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को मांगपत्र सौंपा है। उनके द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड के कोमाय, इचाकुटी, कुलीतोड़ांग, पुसालोटा, कोटंवा चंद्री जारकी, पोटका, गेडेडीह, बांकीतापी, उदलकोमा, गोपालपुर, दौरुसाई, तिलोपदा, राखीपता, पेटेडीपा, जिलींगबुरु, चितपील, कोटसोना, हथिया, बोड़दा तथा दाड़कदा, बंदगांव प्रखंड के तिलोपदा, टेबो, जलासर, सिन्दरीबेड़ा, चांपावाह, सिटीबुरु, कटवा, माटागुटु, कुआडीह लागोरा, भातमा, टुपुडांग, रातुग, बारेडीह, भिरकुबेड़ा, आकिर, आड़ेडीह, उदयनारायणपुर, जायाबेड़ा, उदालइकिर, सारुगाड़ा, जाटीसेरंग तथा मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर, रायडीह, उंधन, तिरला, डिंबुली, लाईलोर मुहालडीहा गावों में विद्युतीकरण करने
की मांग की गई है।