पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजल ने सराहा एयरपोर्ट को

सजल ने सराहा एयरपोर्ट को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम बाबू को कह गए प्रणाम
सचिव सजल चक्रवर्ती निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के दौरान ही चाकुलिया गौशाला अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला का हालचाल पूछने लगे। उन्होंने कहा कि समय कम है। पुरुषोत्तम बाबू को मेरा प्रणाम कह दिजिएगा।
चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस
टीम के निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई थी । थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे । इस दौरान चप्पे-चप्पे पुलिस कर्मी मौजूद थे। वहीं आने-जाने वालों पर भी पुलिसकर्मी निगरानी रखे हुए थे ।
एयरपोर्ट के लिए हो चुका है सर्वेक्षण
प्रखंड के सुगनीवासा, दक्षिणशोल, मौरबेड़ा तथा पुरनापानी मौजा की 186.73 एकड़ भूमि पर कार्गो एयरपोर्ट के निमार्ण के लिए अंचल कार्यालय द्वारा भूमि का सर्वेक्षण किया जा चुका है। नगर विमानन विभाग के निर्देश पर पिछले वर्ष अंचल कार्यालय द्वारा भूमि का सत्यापन कर व उसका नक्शा तैयार कर इसे जिला प्रशासन के माध्यम से नगर विमानन विभाग को भेजा जा चुका है ।