पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनुवा में दंपती की हत्या

सोनुवा में दंपती की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर - सोनुवा थाना से तीन किमी दूर विक्रमपुर गांव के आदिवासी टोला में डोलो गागराई व बालेमा गागराई नामक युवा दंपती की हत्या कर दी गई है। घटना मंगलवार शाम साढ़े छह बजे की है। थाना प्रभारी बिनोद उरांव रात आठ बजे हत्या की सूचना मिली। हालांकि रात हो जाने के कारण पुलिस गांव नहीं जा पाई। जिस घर में लाश पड़ी थी, उस घर के आसपास के घर लोग और दंपती के रिश्तेदार भाग खड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि दंपती का पारिवारिक झगड़ा उनके रिश्तेदारों के साथ अक्सर होता था। इस दंपती की उनके भतीजों से नहीं पटती थी। घटना के बाद भतीजे भी गायब हैं। पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से गला काट हत्या की गई है।