पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयोजन समिति ने जताई आपत्ति

आयोजन समिति ने जताई आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोटका - हाता में मंगलवार को उपेंद्र सरदार की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें झाविमो के दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को रास चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने के बाद पुन: वंचित किए जाने पर पोटका प्रखंड मुखिया, उप मुखिया और समन्वय समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उपेंद्र सरदार ने कहा कि झारखंड राज्य बनाने की लड़ाई में सुधीर महतो के परिवार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सुधीर महतो आजीवन पार्टी के प्रति समर्पित रहे। बैठक में बलराम सरदार, सुबोध सरदार, ललिता सरदार, सुसेन सरदार, योगेश्वर सिंह भूमिज, पानो सरदार, मंजू मुंडा और खेलाराम मुर्मू उपस्थित थे।
कांग्रेस की जिला महिला कमेटी गठित
पोटका - पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दुखनी माई सरदार की मौजूदगी में जिला कमेटी बनाई गई। इसमें मेंदो रानी, सांत्वना बेरा, देवरुना बनर्जी को महासचिव, सरस्वती गुप्ता, शकुंतला महतो को सचिव और विशाका भंज को कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पानो सरदार, लक्ष्मी प्रिया सीट, छवि दास, सुभद्रा नायक और मालती चौधरी को मनोनीत किया गया।
जविप्र दुकानदारों की बैठक हुई
पोटका - पोटका डाकबंगला में आपूर्ति पदाधिकारी शिवदत्त रविदास की मौजूदगी में मंगलवार को जविप्र दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें दुकानदारों को खाद्यान्न उठाव और वितरण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर द्वारिका गुप्ता, बलराम सरदार, भृगु कालिंदी, सपन दत्ता, नवरंजन भकत, अनवर अली और सुभाष मंडल मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अफरोज ने किया।
विक्की मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2 से
चांडिल - सिंहभूम कालेज चांडिल मैदान में 2 फरवरी से तीसरा विक्की मेमोरियल ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। एसपी मदनमोहन लाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इसकी जानकारी क्लब के संयोजक मुखिया सुजीत हांसदा ने चांडिल पंचायत भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि रांची, धनबाद, पुरूलिया, जमशेदपुर, चांडिल और आदित्यपुर की 16 टीमें भाग ले रही है। विजेता टीम को पचास हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मौके पर मनोज सिंह, मो फखरुद्दीन अंसारी, बंशीधर कुंडू, कन्हैया झा, पीयूष दरिपा, फिरोज अहमद, सूरज सिंह और प्रभात कुमार मौजूद थे।
रामगढ़ के पास दुर्घटना, कई घायल
चांडिल - चांडिल थानांतर्गत रामगढ़ के पास कोलकाता से रांची जा रही कृष्णा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह सात बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा।