पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमल सिंह व विपुल पर मामला दर्ज

कमल सिंह व विपुल पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला - व्यवहार न्यायालय में चाकुलिया कांकडीशोल गांव निवासी सुखदेव पाल ने पोटका कालिकापुर निवासी कमल कुमार सिंह, और विपुल कुमार के शिकायतवाद दर्ज कराई है ।
लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
घाटशिला - अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चाकुलिया निवासी मो महफूज आरीफ ने हिमांशु राय और कमल हलदर के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराई है । 2 लाख 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है ।
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक
घाटशिला - धरमबहाल मे नए शिव मंदिर का निमार्ण ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है। मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर मंदिर परिसर में मंगलवार को एससी पाल की अध्यक्षता मे बैठक हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी की शाम 6 बजे एक बैठक होगी। इसमे लालडीह और धरमबहाल के सभी लोगों से उपस्थित होने की अपील की गई है। इसमे शिवमंदिर मे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। मौके पर सतीश शर्मा ,पारथो पृतम दत्ता, गोपाल शर्मा, परथो रजक, छोटू शर्मा, रमेश शर्मा, नंदलाल शर्मा, आदि उपस्थित थे ।
सम्मानित हुईं कस्तूरबा की छात्राएं
चाकुलिया - स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बीते दिनों धालभूमगढ़ में हुए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि सीओ सह बीडीओ अब्दुस समद ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्राएं सफलता के लिए निरंतर अभ्यास करें। इस मौके पर वार्डन अंजनी कुमारी, शिक्षिका सुमन रानी महतो, तनुजा पाल, मुकुल पाल, बलराम महतो, अभय सिंह, संदीप बेरा समेत अन्य शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थीं।
केन्द्रीय टीम से जांच की मांग की
जादूगोड़ा - मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत दिगड़ी मोड़ से कोतोपा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क अब तक पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने केन्द्रीय विकास ग्रामीण मंत्रालय के अधिकारियों से जांच करने की मांग की है। जानकारी हो की केन्द्रीय टीम ने घाटशिला में अधूरी सड़क की जांच की है। वे लोग इस सड़क को नहीं देख सके। कोतोपा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह साल से सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सर्वे टीम यहां आकर इस की जांच कर उचित कार्रवाई करे।
कमानडीह ने एएसएस क्लब को हराया
श्यामसुंदरपुर - टीबीजीएस के केसी फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बदेन मांडी फुटबॉल टीम, कमानडीह ने ट्राई ब्रेकर में एएसएस फुटबॉल क्लब जनबनी को हराकर रेयाड दा पाता फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया। तीसरे स्थान पर डेढ़का पानिजिया फुटबॉल टीम रही। प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन गुड़ाबांधा के प्रमुख कुनुराम मांडी ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा झामुमो अध्यक्ष असित मिश्रा आमंत्रित थे। पुरस्कार वितरण समारोह में बाक सिंह माहली, नंदलाल किस्कू, चांदराय हांसदा, अशोक घोष, विनोद बगाल, माणिक लाल मांडी, माझी सोरेन, लालमोहन मुर्मू, पिथोनाथ मांडी, अनंत हांसदा, सोहराय हांसदा, शंकर माहली आदि उपस्थित थे ।
कम मिले वृद्धापेंशन के रुपए
श्यामसुंदरपुर - गुड़ाबांधा गांव के टोला नूतनडीह निवासी अनंत कुमार महतो ((72)) को पिछले तीन वर्षों में ग्रामसेवक द्वारा कुल अट्ठाइस सौ रुपए वृद्धा पेंशन के रूप में भुगतान किया गया है। उनका पेंशन घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा एक अप्रैल दो हजार दस से स्वीकृत हुआ है। प्रति माह चार सौ रुपए की दर से पेंशन भुगतान का उल्लेख है, लेकिन ग्रामसेवक द्वारा उन्हें नकद राशि के रूप में दो बार ही भुगतान किया गया है । इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए महतो ने गुड़ाबांधा के मुखिया सुमित्रा बास्के से अनुरोध किया है ।