राज मेडिकल के संचालक को जेल
सड़क के लिए ग्रामीणों ने की बैठक
घाटशिला - उपरपावड़ा में ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को उपमुखिया सत्यजीत कुंडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गांव में मनरेगा योजना के तहत सड़क निर्माण किए जाने पर चर्चा हुई। कहा गया कि भू स्वामी स्वेच्छा से जमीन दान करें तो सड़क बन सकती है। इस पर पुन: बैठक की जाएगी। मौके पर तरनी सिंह, छोटू सिंह, धोले मुर्मू, सुखदेव सिंह, चुनू सिंह, पार्वती सिंह आदि मौजूद थीं।