बागजाता माइंस को सहयोग करेंगे ग्रामीण
मुसाबनी - लोकल कमेटी बागजाता माइंस एरिया की बैठक ग्राम प्रधान शोले हांसदा की अध्यक्षता में मंगलवार को भादुवा क्लब भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीणों ने बागजाता माइन्स को हर हाल में चलाने हेतु कम्पनी प्रबंधन को मदद करने का संकल्प लिया। बताते चलें कि पिछले दिनों यूसीआईएल के सीएमडी डी आचार्या ने माईन्स बंद करने की बात कही थी। कम्पनी प्रबंधन ने स्थानीय लोगों का सहयोग न मिलने से माइन्स बंद करने का बयान जारी किया था। कमेटी के अध्यक्ष ठाकुरा हांसदा ने कहा कि ग्रामीण हमेशा से कंपनी का सहयोग करते आ रहे हैं। बैठक में दाखिन हेम्ब्रम, सुनील कुमार भकत, कान्हू मार्डी, अशोक पातर, चांदराय हांसदा, भीम माझी, बलराम पातर, गोबर्धन कर्मकार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।