पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरसंडा गांव में माघे पर्व 9 मार्च कोचाईबासा ! सदर प्रखंड अंतर्गत नरसंडा गांव में मंगलवार को ग्राम

नरसंडा गांव में माघे पर्व 9 मार्च कोचाईबासा-!- सदर प्रखंड अंतर्गत नरसंडा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक ग्रामीण मुंडा धुर्वा सुंडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में माघे पर्व...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स



नरसंडा गांव में माघे पर्व 9 मार्च को

चाईबासा - सदर प्रखंड अंतर्गत नरसंडा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक ग्रामीण मुंडा धुर्वा सुंडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में माघे पर्व मनाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 9 मार्च को माघे पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर मुख्य रूप से विवेकानंद सुंडी, संजय सुंडी, परगना सुंडी, मनाय सुंडी, मुनी सुंडी, दुशासन पान, सेलाय सुंडी आदि मौजूद थे।

बड़ाजामदा में शेड निर्माण का कार्य शुरू

गुवा - रेलवे प्रशासन ने बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन में शेड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि फिलहाल शेड का निर्माण कार्य एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर चल रहा है। दो नम्बर प्लेटफॉर्म पर अबतक शेड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

बिजली को लेकर होगा आंदोलन

जैंतगढ़ - कोल्हान मानव अधिकार संगठन के जगन्नाथपुर अनुमंडल अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा है कि सरकार और विभाग की लापरवाही के कारण जैंतगढ़ में पानी, बिजली की स्थिति काफी खराब है। विगत दो माह से लो वोल्टेज के कारण जहां लोग त्रस्त हैं। वहीं पीएचईडी का मोटर नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करती है, तो क्षेत्र की समस्या के निदान के लिए संगठन जन आंदोलन करेगा।