5 हॉकरों को भेजा गया जेल
घाटशिला - घाटशिला रेलवे पुलिस ने मंगलवार को ट्रेन में अनधिकृत रूप से सामान बेचने के आरोप मे पांच हौकरों को पकड़ कर चालान कर दिया है । इस संबंध मे आरपीएफ के ओसी हरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सुबह अप लोकल ट्रेन संख्या रेल ट्रेन संख्या 68019 अप खडग़पुर से आसनसोल जा रही थी जिसमे पांच लोग अनधिकृत रूप से सामान की बिक्री कर रहे थे जिसे पकड़ कर चालान कर दिया गया ।