पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का प्रयास करने पर जुर्माना

दुष्कर्म का प्रयास करने पर जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जादूगोड़ा - जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुमीरमुडी गांव के प्रधान टोला में एक युवक ने एक बच्ची के साथ दुव्र्यवहार का प्रयास किया। इसपर गांव वालों ने बैठक कर युवक को दंड स्वरूप चार हजार रुपए जुर्माना देने की सजा सुनाई। ग्राम प्रधान सीता राम किस्कू ने बताया कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुमीरमुडी की कक्षा तीन की बच्ची के साथ गांव के अजीत मुर्मू ने ज्यादती करने का प्रयास किया था इसकी खबर जब गांव वालों को मिली तो ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने अजीत को दंड स्वरूप चार हजार रुपए देने को कहा।
दहेज प्रताडऩा के आरोपी को जेल
जादूगोड़ा - दहेज मांगने के मामले में जादूगोड़ा पुलिस ने पोटका प्रखंड के दुधकुंडी गांव निवासी लाख पति भकत को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी एनके दास ने बताया की भकत की पत्नी लतिका ने तीन माह पहले अपने पति पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए जादूगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
दुर्घटना के मामले में पुलिस ने भेजा जेल
चाकुलिया - चाकुलिया पुलिस ने बुधवार को शहर के वार्ड संख्या सात पुरनापानी के तडंगा मौजा के सुनील चन्द्र नायक को एस ड्राइव के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । सुनील चन्द्र नायके के खिलाफ स्थानीय थाने में बीते दिनों एक दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज था। उस पर वारंट निर्गत था।
शिकवे भुला दो वर्ष बाद एक हुआ दंपती
बहरागोड़ा - पुलिस के प्रयास से पति पत्नी के बीच दो वर्षों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया। बहरागोड़ा के गुहालडीह गांव में दोनों विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे । जानकारी के अनुसार रीना अपने 8 वर्षीय पुत्र शिवम के साथ दो साल से पति सुनील साव से अलग मायके में रह रही थी। ब मौके पर आरक्षी निरीक्षक पीके गिरी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह गमारिया पंचायत समिति सदस्य निर्मल दुबे, मुखिया राम चन्द्र हेम्ब्रम, रीना के भाई स्वरूप प्रधान उपस्थित थे ।