पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदल स्टील का समझौता रद्द करने की मांगजिंदल स्टील स्थापना के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण

जिंदल स्टील का समझौता रद्द करने की मांगजिंदल स्टील स्थापना के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनी का समझौता रद्द करने की मांग
पोटका प्रखंड के आसनबनी गांव में जिंदल स्टील एंड पावर प्लांट की स्थापना के विरोध में भूमि रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को घोटीडुबा फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिंदल को सरकार की ओर से दिया गया एमयू को रद्द किया जाए। समिति के अध्यक्ष मनोज रजक महतो ने कहा कि किसी भी कीमत पर यहां कंपनी को लगने नहीं दिया जाएगा। झामुमो के जोहन दास बास्के ने कहा कि कंपनी खुलने के बाद अपने वादे भूल जाती है व प्रदूषण बढ़ाती है। बैठक में कुदापाल, वीरग्राम, वीरधा, कानिकोला, कुलडीहा, आसनबनी, घोटीडुबा, चतरो, दिगरसाई से मनोज रंजक महतो, वनमाली महतो, लाल मोहन महतो, जेडी बास्के, जदा मुनी महतो, गोपाल कृष्ण महतो, कोनीका महतो, पिन्टू हांसदा, राज सिंह भूमिज आदि ग्रामीण उपस्थित थे।