मार्च में होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
आदित्यपुर - राम मंदिर कमेटी द्वारा मार्च में मंदिर परिसर में लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ किया जाएगा। इस आयोजन की सफलता के लिए मंदिर परिसर में प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा हो रही है। चरित्र वन बक्सर मठ से आए मठाधीश जयराम मिश्रा तथा प्रवचनकर्ता नारायण दास के द्वारा भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जा रहा है।
कांग्रेस नेता को दी गई श्रद्धांजलि
आदित्यपुर - कांग्रेस नेता व अक्षेस के पूर्व सदस्य रहे साधुचरण कालुंडिया की 11 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिंह ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम के जिला सचिव रहे साधुचरण कालुंडिया ने संगठन के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में कई अनुकरणीय कार्य किए हैं।
वृद्ध समाज के धरोहर, रखें ख्याल: रमा
आदित्यपुर - वृद्ध-जनों को आज का समाज ठुकरा रहा है, वे हमारे धरोहर हैं। उक्त विचार वृद्ध शांति निकेतन के वार्षिक आमसभा सह वनभोज के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया ह्यूमन राइट एसोसिएशन की अध्यक्ष रमा देवी ने व्यक्त किए। मौके पर निकेतन के सैकड़ों वृद्धों ने ‘वर्तमान पीढ़ी और सामाजिक परिवर्तन’ विषय पर परिचर्चा में भाग लेते हुए अपने अनुभवों को बांटा।