- Hindi News
- सात घंटे तक भाजपा का धरनास्क्रूटनी के लिए आवेदन 25 फरवरी तकचाईबासा ! उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी क
सात घंटे तक भाजपा का धरनास्क्रूटनी के लिए आवेदन 25 फरवरी तकचाईबासा-!- उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए बीए/बीएससी/बीकॉम पार्ट वन ऑनर्स सब्सिडियरी/जेनरल व वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों ...
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
रेलवे अस्पतालों में गैर रेलकर्मियों के इलाज के दर में वृद्धि करने के खिलाफ भाजपा द्वारा बुधवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीआरएम चक्रधरपुर निशाने पर रहे। विधायक लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि रेलवे अस्पताल में गैर रेलकर्मियों के इलाज में अप्रत्याशित वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली जातीं आंदोलन जारी रहेगा।
सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक धरना-प्रदर्शन हुआ। धरना के बाद रेलमंत्री के नाम एक मांग पत्र भी स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। धरना का संचालन इंद्रलाल विश्वकर्मा ने किया। धरने को ललित नारायण ठाकुर, बीजू प्रमाणिक, पवन शंकर पांडे, शीवंत षाडंगी, ललित मोहन गिलुवा, ललित ठठेरा, हीरा लाल खंडाइत, संजय पासवान, दीपक सिंह, आलोक रंजन, अनिता भेगरा,इन्द्रजीत सामड़, रतन लाल बोदरा, गणेश तांती,इन्द्र लाल विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया।
ये थे मौजूद : संजय मिश्रा, रूपेश साव, प्रेम प्रधान, अशोक दास, पीरू हेम्ब्रम, अश्विनी प्रमाणिक, सिकंदर पूर्ति, अर्जुन प्रधान, जगन्नाथ दास, सूरज यादव, कविता राठौर, स्नेहलता भेगरा, मदन विश्वकर्मा, परमिंदर चौहान, ललिता कैवर्त, ल खी मुंडा, कविता राठौर, स्नेहलता भेंगरा, सुरेंद्र कसेरा आदि मौजूद थे।जब भाजपाइयों का धरना प्रदर्शन चल रहा था तब डीआरएम राजीव अग्रवाल मुख्यालय से गायब थे।