- Hindi News
- चाईबासा : जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव
चाईबासा : जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव
चाईबासा - बुधवार को नौ जिला परिषद सदस्यों ने सचिव सह उप विकास आयुक्त बालकिशुन मुंडा को अविश्वास प्रस्ताव सौंपकर अध्यक्ष को हटाने की मांग की। सचिव ने इस अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जल्दी ही वे इसकी जानकारी उपायुक्त को देंगे। सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया है कि जिप अध्यक्ष अनिता सुंब्रई द्वारा विकास कार्यों में रूचि नहीं ली जाती है। स्थानीय समिति गठन के बाद 3 वर्षों तक स्थायी समिति की बैठक भी नहीं हुई है। इस वजह से विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा जिप अध्यक्ष की लापरवाही के कारण 13वें वित्त आयोग की वर्षों की राशि पड़ी हुई है।