एमवीआई ने जब्त किए पांच वाहन
भास्कर न्यूज - चाईबासा
जिले के मोटरयान निरीक्षक अवधेश कुमार ने बुधवार को अभियान चलाकर बड़ी बाजार से पांच वाहनों को कागजात में त्रुटि पाए पर जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में तीन छोटा हाथी, एक हाईवा व एक स्कूल बस शामिल है। इस संबंध में मोटरयान निरीक्षक ने कहा कि सभी वाहनों की कागजातों की जांच के पश्चात आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।