पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल अस्पताल में खाना भी महंगा

रेल अस्पताल में खाना भी महंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी रेलवे अस्पतालों में इलाज के साथ-साथ भोजन भी महंगा हो गया है। रेलकर्मी, गैर रेलकर्मियों तथा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिलने वाले खाने की दर में 15 से 30 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। 1 फरवरी से मंडल के सभी रेलवे अस्पतालों में बढ़े हुए मूल्य पर ही मरीजों को खाना दिया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय स्थित सेंट्रल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने यह आदेश जारी किया है। ज्ञात हो कि 2 जनवरी से रेलवे अस्पतालों में गैर रेलकर्मियों के इलाज शुल्क में रेलवे ने भारी बढ़ोत्तरी की थी।