पुस्तकालय बचाने के लिए हुई बैठक
आदित्यपुर - आदित्यपुर स्थित सरस्वती सदन पुस्तकालय में बुधवार को समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता श्याम सिंह पूर्ति ने की। इसमें नगर पर्षद, आवास बोर्ड या जिला प्रशासन द्वारा पुस्तकालय के लिए जमीन मुहैया नहीं कराए जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए 30 जनवरी से अहिंसक आंदोलन की शुरुआत करने की बात कही गई।