सेरसा सीकेपी 9 विकेट से जीता
चाईबासा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 21 वीं बीएल नेवटिया 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए पहले मैच में स्टूडेंट क्लब की टीम ने एसआर रुंगटा ग्रुप को 6 विकेट से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में सेरसा चक्रधरपुर की टीम ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब को 9 विकेटों से हराया। स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए पहले मैच में टॉस स्टूडेंट क्लब के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर रुंगटा ग्रुप की टीम ने 19.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 95 रन बनाए। एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विनय कुमार ने 7 चौकों और 1 छक्का की मदद से 46 रन, जबकि फरहान मासूम ने 13 रन बनाए। स्टूडेंट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शोएब अहमद ने 17 रन पर 3 विकेट, जानेसार अख्तर ने 16 रन पर 2 विकेट, मो.वसीम ने 13 रन पर 2 विकेट लिया। सजरूल होदा एवं हनजला तौहिद को एक-एक विकेट मिले।
जीत के लिए 20 ओवरों में 96 रनों का पीछा करने उतरी स्टूडेंट क्लब की टीम ने 13.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 98 रन बनाए। स्टूडेंट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए
तौसीफ एहसान ने 5 चौकों एवं 1 छक्का की मदद से सर्वाधिक नाबाद 30 रन बनाए।
स्टूडेंट क्लब ने रुंगटा को 6 विकेट से हराया
पश्चिम सिंहभूम की खेल की खबरें