- Hindi News
- अपहरण के दोषी को 10 वर्ष की सजाचाईबासा ! अपर जिला सत्र न्यायाधीश विजय शंकर शुक्ला के न्यायालय ने बु
अपहरण के दोषी को 10 वर्ष की सजाचाईबासा-!-अपर जिला सत्र न्यायाधीश विजय शंकर शुक्ला के न्यायालय ने बुधवार को अपहरण के आरोपी दुन्दरू बलमुचू को 10 वर्ष की सजा व पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।...
चाईबासा। अपर जिला सत्र न्यायाधीश विजय शंकर शुक्ला के न्यायालय ने बुधवार को अपहरण के आरोपी दुन्दरू बलमुचू को 10 वर्ष की सजा व पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। मझगांव थाना क्षेत्र में 1 अगस्त, 2007 को 6 लोगों के खिलाफ रमजान नामक युवक के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था। मझगांव थाना के मो. सग्गा उर्फ संजय बिरूवा, उर्फ ढोड़, मोफीज उर्फ फोफीजुल रहमान, आलकगीर हुसैन उर्फ बापी, गुरा व जोहार अली के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया गया था।
********
दर्शन मेला का वार्षिक समारोह 4 को
चाईबासा। पाठक मंच के दर्शन मेला म्यूजियम में मंच का वार्षिक समारोह 4 फरवरी को अपराह्न 3 बजे गुटूसाई की मुंडा कॉलोनी में होगा। यह जानकारी दर्शन मेला म्यूजियम के अध्यक्ष चिन्मय दत्ता ने दी है।
********
बागुन ने किया हड़ताल का समर्थन
चाईबासा। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल समाहरणालय सभागार के समक्ष बुधवार को भी जारी रहा।बुधवार को धरना स्थल पर पूर्व सांसद बागुन सुंब्रई पहुंचे और हड़ताल को समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगें जायज हैं। हड़ताल से क्षेत्र की जनता परेशान है। वे राज्य सरकार से मांग करते हैं कि अविलंब अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की मांगों को पूरा करते हुए हड़ताल को समाप्त कराए। धरना को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रमंडलीय सचिव सदानंद होता, संघ के जिला सचिव जयद्रथ दोंगो ने भी संबोधित किया।
********
टाटा कॉलेज में ग्रुप डांस प्रतियोगिता 4 को
चाईबासा। टाटा कॉलेज के जेनरल हॉस्टल में ग्रुप डांस प्रतियोगिता 4 फरवरी को अपराह्न 1 बजे होगी। यह प्रतियोगिता टाटा कॉलेज जेनरल हॉस्टल की श्री श्री मां सरस्वती पूजा समिति द्वारा कराईजा रही है। रॉक स्टार के सौजन्य से होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के बीच प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 हजार रुपए का गिफ्ट कूपन दिया जाएगा, जबकि द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 1500, तृतीय पुरस्कार पाने वाले को 1 हजार व चतुर्थ पुरस्कार पाने वाले को 500 रुपए का गिफ्ट कूपन दिया जाएगा। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।