दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट शुरू
किरीबुरू। सेल के स्थापना दिवस के अवसर पर किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन द्वारा फुटबॉल मैदान किरीबुरू में बुधवार को दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपस्थित खदान महाप्रबंधक के इमाराजू ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों बाद इस तरह के एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया गया है। जो अब प्रत्येक वर्ष होता रहेगा। इस तरह के आयोजन से प्रतिभावान खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को इस तरह की प्रतियोगिताओं मे भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपमहाप्रबंधक राजीव भार्गव, एके घटक, एसपी सामंत राय, निष्ठ प्रबंधक आरके सिन्हा, किरीबुरू थाना प्रभारी सुरेश राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।