दुष्कर्म के आरोपी की जमानत खारिज
पोड़ाहाट - शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सुदीम साहू उर्फ मंगल ने बुधवार को पोड़ाहाट के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी ओमप्रकाश के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। उसकी जमानत की अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी। घटना को लेकर चक्रधरपुर थाना में पीडि़ता ने 2 जनवरी 2014 को आरोपी के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।
चार पंचायतों में सहायता समूह का गठन
चाईबासा - बिरसा संस्था चाईबासा के तत्वावधान में बुधवार को सदर प्रखंड के टेकराहातु पंचायत के कुं दुबेड़ा गंाव में महेन्द्र लोहार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह का सर्वसम्मति से गठन किया। समिति में सोनम देवी को अध्यक्ष, जयंती लोहार को सचिव, हीरामनी लोहार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा बूढ़ी लोहार, सोनामुनी लोहार, नामसी लोहार, जेमा लोहार, तुलसी लोहार, अनीता लोहार, रतनी लोहार व कुनी लोहार को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया।
चित्रांकन प्रतियोगिता दो को
चक्रधरपुर - स्वागतिका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्वागतिका दास की चौथी पुण्यतिथि पर उत्कल मणि विद्या मंदिर चक्रधरपुर में 2 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें चौथी से नौवीं वर्ग तक की छात्र छात्राएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण प्रतिभागी को 7 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी स्वागतिका मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक कुसुम मंजरी दास ने दी।
एजुकेशन ट्रस्ट का रक्तदान शिविर एक को
चक्रधरपुर - स्वर्गीय सरस्वती देवी की स्मृति में सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट आसनतलिया के तत्वाधान में एक फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय परिसर में 10 बजे शुरू होगा।
साईं महोत्सव का आयोजन आज
किरीबुरू - श्री साईं सेवा समिति किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के तत्वावधान में 30 जनवरी को दुर्गा पूजा पंडाल मेघाहातुबुरू प्रांगण में साईं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में प्रात: 9 बजे से शिरडी साईं बाबा का पूजन कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे पालकी यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही संध्या में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
न्यूज़ इनबॉक्स