गुवा रेलवे प्लेटफॉर्म का होगा विस्तार
भास्कर न्यूज - गुवा
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक राधेश्याम मंगलवार शाम लगभग 5 बजे अपने विशेष सैलून से गुवा स्टेशन पहुंचे। उनका स्वागत सेल महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, जिंदल के महाप्रबंधक के महंता सहित अन्य अधिकारियों ने की। रेलवे के वरीय अधिकारियों ने महाप्रबंधक को गुवा के साइडिंग तथा प्लेटफॉर्म के विस्तार का प्लान बताया। इस प्लान के तहत रेलवे साइडिंग को लंबा किया जाएगा तथा वर्तमान प्लेटफॉर्म को तोड़कर उसका विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार के चलते पुराने रेलवे की बिल्डिंग तोड़ी जाएगी तथा कुछ घर भी टूटेंगे। ऐसा मालगाडिय़ों की मांग में वृद्धि को देखते हुए किया जा रहा है। विस्तार के प्लान के बारे में सेल महाप्रबंधक ने भी जीएम को बताया कि सेल निकट भविष्य में अपनी खदान की क्षमता का विस्तार करेगी। इसके अलावा गुवा में मौजूद निजी खदानों द्वारा भी खदान की क्षमता का विस्तार करने की बात रेल जीएम को बताई गई। रेल के परिचालन की विशेष जानकारी उन्हें चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर जीके मोहंती ने दी।
ये थे मौजूद : महाप्रबंधक साउथ इस्टर्न रेलवे के साथ डीआरएम राजीव अग्रवाल, एके पटेल, सीनियर डीईएन ((पश्चिमी)), आर सारस्वत, सीनियर डीएसटी ई फरीद अहमद, सीनियर डीओएम मनोज कुमार, सीनियर डीईजी एके पॉल, सीनियर डीईई अतुल कुमार, पी शर्मा, सीनियर डीएसीएमएस मुर्मू, प्रवीण कुमार,बीएन सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
डांगुवापोसी में बनेगा सेंट्रल स्कूल
जगन्नाथपुर/ चंपुआ - जय भारत समान्ता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गगन बिहारी प्रधान व उनके सहयोगी भरत गोप ने बुधवार को डांगुवापोसी का दौरा किया। सांसद मधु कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा के प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने डांगुवापोसी रेलवे के जीएम घनश्याम अग्रवाल से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। गगन बिहारी ने बताया कि सांसद व विधायक के आदेश पर उन्होंने जीएम के समक्ष 2 सूत्री मांग पत्र सौंपा है।
रेल जीएम ने किया इंटर लिंक सिस्टम का निरीक्षण
डांगुवापोसी - इससे पहले जीएम सुबह 9.30 बजे जुरूली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जुरूली, बांसपानी के लोडिंग साइडिंग, रेलवे प्लेटफॉर्म, रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने टिस्को के रिपीट लोडिंग सिस्टम ((आरएलएस)), जोड़ा ब्लॉक केबिन का जायजा लिया। इसके बाद जीएम डांगुवापोसी पहुंचे। जहां इंटर लॉकिंग सिस्टम व प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने जीएम को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर मेंस कं ाग्रेंस के सचिव सुभाष मजूमदार, महावीर गोप, रंजीत कुमार, प्रदीप शर्मा, केएस दास, अनिल कुमार, जेपी दास, तपन महंती, रमेश साव उपस्थित थे।