पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी रात के बाद हुई वार्ता, काम पर लौटे मजदूर

आधी रात के बाद हुई वार्ता, काम पर लौटे मजदूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसेल में बहाली का काम 15 फरवरी तक स्थगित
भास्कर न्यूज - किरीबुरू
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के आरएमडी सेल के खदानों में चल रही डिप्लोमा होल्डर की बहाली कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है। इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे मजदूरों व सेल प्रबंधन के बीच तीन दौर की वार्ता हुई। अंतिम वार्ता मंगलवार को आधी रात के बाद हुई, जो करीब डेढ़ घंटे चली। प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद रात करीब 2.30 बजे किरीबुरू-मेघाहातुबुरू खदानों का उत्पादन व डिस्पैच कार्य आरंभ हुआ। साथ ही मजदूर अपने-अपने कार्य पर लौट गए। समझौता वार्ता में 10 फरवरी को आरएमडी सेल के उच्चाधिकारियों के साथ मेघालय अतिथि गृह में वार्ता करने व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों की नियुक्ति व मेडिकल कार्य किए जाने की बात कही गई। इसके बाद 15 फरवरी से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही गई। तब तक बहाली प्रक्रिया को स्थगित रखा जाएगा।