पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुल पुलिया के खेल में लाखों का घालमेल

पुल-पुलिया के खेल में लाखों का घालमेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - घाटशिला
विकास योजनाओं के नाम पर घाटशिला में सरकारी राशि का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। बिना स्थल जांच के ही यहां बड़ी-बड़ी योजनाएं पास हो रही हैं जिनका बाद में कोई उपयोग नहीं होता। नाली तथा नालों पर करोड़ों रुपए की पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। जहां सड़क नहीं है वहां भी पुलिया बनाई जा रही है। अधिकारी अब तक यह बताते रहे हैं कि इस तरह के मामले की जांच होगी। अब तक पुराने मामले की जांच तो नहीं हुई, हां इसी तरह की दूसरी पुलिया को स्वीकृति जरूर मिल गई और शिलान्यास भी कर दिया गया।