- Hindi News
- छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानितहाटगम्हरिय ! कोचड़ा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में बु
छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानितहाटगम्हरिय-!- कोचड़ा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को समारोह पूर्वक मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को सम्मानित...
शत्रुघ्न बने स्वदेशी जागरण के अध्यक्ष
चाईबासा - स्वदेशी जागरण मंच की बैठक संयोजक कामेश्वर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। बुधवार को हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से शत्रुध्न हेंब्रम को हाटगम्हरिया प्रखंड का संयोजक मनोनीत किया गया। साथ ही उन्हें एक सप्ताह के अंदर पूरी कार्यसमिति का गठन करने का निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर प्रताप कटियार, अनिल लकड़ा, लालू कुजूर, डोमा मिंज, हेमंत कुमार सिंह, हेमराज निषाद, संतोष सिन्हा, बलराम प्रजापति, श्याम रजक, शशिकांत ठाकुर, शंभू सामंत, विशाल तिवारी, कुमार कौशिक, राजेंद्र निषाद, अजय निषाद, विश्वनाथ महतो व राजेश महतो आदि मौजूद थे।
झामुमो और कांग्रेस झारखंड विरोधी: बिरूवा
चाईबासा - झारखंड दिशोम पार्टी के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष सूबेदार बिरूवा ने कहा है कि जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और कांग्रेस झारखंडी विरोधी हैं। शिबू सोरेन ने स्व.सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद अपनी गद्दी के लिए झारखंड विरोधी पार्टी के उम्मीदवार का साथ दिया। इसी तरह शिबू सोरेन ने आंदोलनकारी होते हुए झारखंड के शहीदों और आंदोलनकारियों का अपमान किया।
यंत्र वितरण 1 को
चाईबासा - जायसवाल शौंडिक विकास मंच के तत्वावधान में नि:शक्तों के लिए नि:शुल्क सहायक यंत्र व श्रवण यंत्र का वितरण 1 फरवरी को बिहारी क्लब में किया जाएगा। यह जानकारी मंच के सचिव उमा शंकर जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम स्वर्गीय विभूति भूषण प्रसाद साव की 5वीं पुण्यतिथि पर होगा।