पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदगांव में दो ग्रामीणों की हत्या, नक्सलियों पर शक

बंदगांव में दो ग्रामीणों की हत्या, नक्सलियों पर शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्तर न्यूज - चक्रधरपुर
बंदगांव के चंपाबा गांव में दो ग्रामीणों की हत्या बुधवार की शाम को कर दी गई। आशंका है कि नक्सलियों ने ये हत्याएं मुखबिरी के आरोप में की हैं। पोड़ाहाट एसडीपीओ आलोक प्रियदर्शी ने भी चंपाबा गांव में दो युवकों की हत्या की बात स्वीकार की है। एसडीपीओ ने भी आशंका जताई है कि मुखबिरी के आरोप में दोनों को मारा गया है।
पुलिस का अनुमान है कि बंदगांव क्षेत्र में सक्रिय नक्सली दस्ते ने ही दोनों की हत्या की है। हालांकि घटना स्थल के घने जंगल में होने के कारण मारे गए दोनों का नाम पुलिस को पता नहीं चला है। चंपाबा गांव बंदगांव थाने से 13 किमी और हेसाडीह सीआरपीएफ कैंप से चार किमी की दूर है।
देर शाम को पुलिस को घटना की सूचना मिली, इसके कारण वह गांव नहीं गई। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद इलाके में दहशत है। सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में बंदगांव के चंपाबा इलाके में माओवादियों व पीएलएफआई का वर्चस्व जितना बढ़ा है, पुलिस की दबिश भी उतनी ही तेज हुई है। इसके परिणाम स्वरूप हत्याएं हो रही हैं।



ञ्च घटना स्थल से चार किमी की दूरी पर है हेसाडीह सीआरपीएफ कैंप

चंपाबा गांव की घटना, मुखबिरी की आशंका