- Hindi News
- पेंडिंग रिजल्ट के लिए 15 तक फॉर्म लिए जाएंगे
पेंडिंग रिजल्ट के लिए 15 तक फॉर्म लिए जाएंगे
चाईबासा - कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम वर्ष के वैसे परीक्षार्थी, जिनका रिजल्ट पेंडिंग रह गया है, उन्हें क्लेम करने का अवसर दिया गया है। बुधवार को परीक्षा विभाग द्वारा इसका अधिसूचना जारी कर दी गई। बीए, बीएससी, बीकॉम ((आनर्स, सब्सिडियरी, जेनरल व वोकेशनल)) के पार्ट वन की 2013 की परीक्षा में कई छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग हो गए थे। वैसे छात्र संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर 15 फरवरी तक आवेदन दे सकते है। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कॉलेज के संबंधित छात्रों का आवेदन एक साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा परीक्षा नियंत्रण विभाग में 21 फरवरी तक जमा कर दें। व्यक्तिगत आवेदन या अंतिम तिथि की समाप्ति की बाद कोई आवेदन विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकार नहीं जाएगा।
दर्शन मेला का वार्षिक समारोह 4 को
चाईबासा - पाठक मंच के दर्शन मेला म्यूजियम में मंच का वार्षिक समारोह 4 फरवरी को अपराह्न 3 बजे गुटूसाई की मुंडा कॉलोनी में होगा। यह जानकारी दर्शन मेला म्यूजियम के अध्यक्ष चिन्मय दत्ता ने दी है।