पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटशिला व बहरागोड़ा सेमीफाइनल में

घाटशिला व बहरागोड़ा सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला - झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7 वां विजय बोस मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मैचों में घाटशिला ए और बहरागोड़ा ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। काशिदा बरडीह मैदान में घाटशिला ए और जादूगोड़ा के बीच खेले गए मैच में जादूगोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोमी के 24 रन के बल पर 20 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 117 रन बनाया। घाटशिला के छोटू ने 4 और रिशू ने 3 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी में घाटशिला ने जयशंकर के 53 और विजय के 21 रन के बल पर यह मैच 15.2 ओवर में 3 विकेट से जीत लिया। जादूगोड़ा के रवि ने 3 विकेट प्राप्त किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बहरागोड़ा ने पटमदा को हरा कर सेमी फाइनल में जगह बनाया।