पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्पना हांसदा ने संथाली गीत पर सबको झूमाया

कल्पना हांसदा ने संथाली गीत पर सबको झूमाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बहरागोड़ा
बहरागोड़ा में दो अलग-अलग स्थानों पर हो रहे नेताजी जयंती सह ग्रामीण विकास मेला समारोह में सातवें दिन संथाली गीत सह झूमर गीत में कल्पना हांसदा ने दर्शकों का मन मोह लिया। गीतों को सुनने के लिए आदिवासी समाज के लोग काफी भारी संख्या में पहुंचे थे। 4 बजे से बहरागोड़ा उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
इधर, सुभाष शिशु उद्यान में नेताजी जयंती सह ग्रामीण विकास मेला में शाम 4.30 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन उमा कुंड के नेतृत्व में छात्राओं ने गीत संगीत प्रस्तुत किया।