पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

12 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुसाबनी - घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने प्रेस वार्ता में बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगभग 20 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चार सड़कों का निर्माण होना है। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा यह काम सम्पन्न होगा। इसे ही नोडल एजेंसी बनाया गया है। इन सड़कों का निविदा 30 जनवरी को निकलनी है। विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबांदा थाना से हडिय़ान कुडिय़ान तक 5.4 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 2.67 करोड़, आमाडुबी से उपरशोली मुख्य पथ तक 2.55 किलोमीटर, गोहला पंचायत पुडूंगरी चौक से देवली पाल टोला होते हुए दोड़ासाई मुख्यपथ 4.7 किलोमीटर एवं बरडी सिलडुंगरी से पिठाती चिरूगोड़ा चाकदोहा होते हुए बेहरा तक 7.03 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है।