पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुसाबनी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 9 को

मुसाबनी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 9 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुसाबनी - आगामी 9 फरवरी को एशियन मेडिकल मुसाबनी के सौजन्य से ब्रह्मानंद अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा फ्री मेडिकल कैंप लगाएगी। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। हृदय, किडनी, शुगर आदि की जांच इस शिविर में होगी। इसकी जानकारी आयोजक शहनवाज जावेद ने दी।
अवैध खुदाई से गिर सकता है पोल
मुसाबनी - मुसाबनी टाउनशिप और आईआरएल कंपनी को बिजली की आपूर्ति करनेवाला सब स्टेशन बानालोपा से सब स्टेशन मुसाबनी आनेवाले 11 हजार के हाई वोल्ट बिजली का खंभा व तार कभी भी धरासाई हो सकता है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ऐसा हुआ तो पूरे टाउनशिप की बिजली गुल हो जाएगी। यह सब अवैध मिट्टी मुरूम की खुदाई के कारण हो रहा है। खुदाई ठीक उस जगह पर हो रही है, जहां सुरक्षा चाक चौबंद है। कुछ ही दूरी पर सीआरपीएफ 193 बटालियन का मुख्यालय और डीएसपी का आवास व कार्यालय है। मिट्टी की खुदाई से बिजली का खंभा कभी भी गिर सकता है।
पानी के लिए चक्का जाम करेंगे रेलकर्मी
चाकुलिया - चाकुलिय रेलवे क्वार्टर में रहने वाले रेलकर्मियों ने बुधवार को पेयजल समस्या को दूर करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन खडग़पुर रेल मंडल प्रबंधक को भेजा है। ज्ञापन के मुताबिक लगभग दो वर्षों से रेलवे क्वार्टरों में पेयजलापूर्ति बंद है। साथ ही पिछले तीन दिनों से वाटर पंप खराब होने के कारण रेलवे स्टेशन पर भी पेयजलापूर्ति ठप हो गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर तीन दिनों में इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो रेल चक्का जाम किया जाएगा। गौरतलब हो कि लगभग दो वर्षों से रेलवे क्वार्टरों में नए बोरिंग के माध्यम से गंदे पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण रेल कर्मी शहर के सार्वजनिक नलों से पेयजल लेने को मजबूर हैं। ज्ञापन में स्टेशन मास्टर प्रभात कुमार, टी राउत, एके निराला, सुरेन्द्र कुमार, सुभाष सिंह, शंकर मुंडा समेत तीस रेलकर्मियों ने हस्ताक्षर किया है।
संथाली के विद्वान शोभानाथ सम्मानित
बहरागोड़ा - बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के निरामिश्री गांव निवासी विशिष्ट संथाली भाषा के साहित्यकार शोभानाथ बेसरा को सम्मानित किया गया। उन्हें बिरसा मेमोरियल सोसाइटी, सरजमदा, हलुदबनी ((जमशेदपुर)) की ओर से पंडित रघुनाथ मुर्मू पुरस्कार और मोमेंटो दिया गया। विदित हो कि शोभानाथ बेसरा संथाली भाषा व संस्कृति रक्षा की दिशा में अपने लेखनी के बल पर आदिवासी समाज में सुप्रसिद्ध लेखक के रूप में जाने जाते हैं ।
प्रिंसिपल जज ने कैंप कोर्ट लगाया
घाटशिला - प्रधान न्यायाधीश अमिताभ कुमार ने कैंप कोर्ट लगाकर विभिन्न वादों का निष्पादन किया। उन्होंने सिविल कोर्ट में कैंप कोर्ट लगाया था।
खडि़काशोली ने जीती विनर ट्रॉफी
श्यामसुंदरपुर - श्यामसुंदरपुर के खडि़काशोली गांव में आयोजित विनर ट्रॉफी युवा संघ खडि़का शोली ने जीत ली है । फाइनल मैच में युवा संघ खडि़काशोली ने बांसदा क्रिकेट क्लब को एक रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच सुरेश सिंह बने, जबकि मैन ऑफ दी सिरीज रंजीत सिंह को चुना गया। पुरस्कार वितरण ग्राम प्रधान नंदलाल मुंडा तथा उप प्रधान गुरुचरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता का संचालन संतोष सिंह, भूपेन मुंडा, मंगल मुंडा, विमल कुमार सिंह, चुनाराम मुंडा, बबलू मुंडा, दिलाराम मुंडा, अजित मुंडा, बलराम मुंडा आदि ने किया ।