करनडीह : माहौल सामान्य करने के लिए बैठक
जमशेदपुर - झामुमो के जिला उपाध्यक्ष लखाई हांसदा की हत्या के बाद करनडीह में माहौल सामान्य करने के लिए बुधवार को करनडीह चौक पर पुलिस और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करनडीह ग्रामसभा के पूर्व सचिव ईश्वर सोरेन ने की। परसुडीह थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने कहा कि करनडीह चौक पर और जवानों को तैनात किया व गश्ती बढ़ाई जाएगी। लोगों ने रात नौ बजे के बाद करनडीह चौक पर अड्डाबाजी बंद कराने की मांग की। बैठक में उप मुखिया विक्रम सोरेन, तुराम हेम्ब्रम, लखन मुर्मू, महेश अग्रवाल, प्रलव कालिंदी आदि उपस्थित थे।