- Hindi News
- टाटा कॉलेज में डांस प्रतियोगिता 4 कोचाईबासा ! टाटा कॉलेज के जेनरल हॉस्टल में ग्रुप डांस प्रतियोग
टाटा कॉलेज में डांस प्रतियोगिता 4 कोचाईबासा-!- टाटा कॉलेज के जेनरल हॉस्टल में ग्रुप डांस प्रतियोगिता 4 फरवरी को अपराह्न 1 बजे होगी। यह प्रतियोगिता टाटा कॉलेज जेनरल हॉस्टल की श्री श्री मां...
न्यूज़ इनबॉक्स
टाटा कॉलेज में डांस प्रतियोगिता 4 को
चाईबासा - टाटा कॉलेज के जेनरल हॉस्टल में ग्रुप डांस प्रतियोगिता 4 फरवरी को अपराह्न 1 बजे होगी। यह प्रतियोगिता टाटा कॉलेज जेनरल हॉस्टल की श्री श्री मां सरस्वती पूजा समिति द्वारा कराईजा रही है। रॉक स्टार के सौजन्य से होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के बीच प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 हजार रुपए का गिफ्ट कूपन दिया जाएगा, जबकि द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 1500, तृतीय पुरस्कार पाने वाले को 1 हजार व चतुर्थ पुरस्कार पाने वाले को 500 रुपए का गिफ्ट कूपन दिया जाएगा। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।