- Hindi News
- सविता को टिकट नहीं देने से कुड़मी समाज नाराज
सविता को टिकट नहीं देने से कुड़मी समाज नाराज
घाटशिला - पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की विधवा सविता महतो को घोषणा के बाद राज्यसभा का टिकट नहीं दिए जाने से कुड़मी समाज में नाराजगी है। विभिन्न दलों के कुड़मी समाज के लोगों ने एक स्वर में झामुमो के इस फैसले का विरोध किया है तथा अगले चुनाव में खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी है। अधिवक्ता दशरथ महतो ने कहा कि सविता महतो कोई राज नेत्री नहीं थी लेकिन उनके पति स्व. सुधीर महतो राज नायक थे। झामुमो ने सविता महतो का अपमान किया है। समाजसेवी किशोरी महतो ने कहा कि
जिस महतो परिवार ने अपना सबकुछ झारखंड के लिए गवां दिया उसी परिवार के साथ झामुमो ने विश्वासघात किया है।