- Hindi News
- विस्थापितों ने गुमटी लगाने से रोकाजादूगोड़ा ! यूसील प्रबंधन से अनुमति लेने के बाद भी विस्थापितो
विस्थापितों ने गुमटी लगाने से रोकाजादूगोड़ा -!- यूसील प्रबंधन से अनुमति लेने के बाद भी विस्थापितों ने जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित चांदनी चौक में उमाशंकर पात्र की पान की गुमटी लगने नहीं दी।...
न्यूज़ इनबॉक्स
विस्थापितों ने गुमटी लगाने से रोका
जादूगोड़ा - यूसील प्रबंधन से अनुमति लेने के बाद भी विस्थापितों ने जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित चांदनी चौक में उमाशंकर पात्र की पान की गुमटी लगने नहीं दी। जादूगोड़ा विस्थापित बेरोजगार संघ के लोगों ने पान की दुकान नहीं लगाने को लेकर जमकर हंगामा भी किया। पात्र ने बताया कि यूसील प्रबंधन की अनुमति से वह गुमटी लगा रहे हैं इसपर विस्थापितों ने कहा कि जब तक प्रबंधन उनकी मांगे पूरी नहीं करता है तब तक कोई गुमटी नहीं लगने दिया जाएगा। सूचना पाकर अपर सुरक्षा अधिकारी जीसी नायक घटनास्थल पर पहुंचे व विस्थापितों को कॉलोनी में अब नया गुमटी नहीं लगाने का आश्वासन दिया।
सूनी गोद को मिला संतान
गालूडीह - सोमवार को एक महिला ने गालूडीह रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए रितेश नाम के 10 वर्षीय बच्चे को अपना लिया। बच्चा करणडीह का बेड़ाडीहा निवासी है। उसकी मां के अलावा कोई नहीं है। वह काम करने के लिए घर से निकला है। विमला ने अपने पति रजनी गोप को सारी बात बताई तथा उसे संतान के रूप में रखने की इच्छा जताई। गालूडीह थाना प्रभारी योगेन्द्र राम पासवान तथा उपमुखिया सुभाष अग्रवाल ने बताया कि उक्त बच्चा का जब तक कोई दावेदार नहीं मिलता वह इसी दंपती के पास रहेगा। मौके पर रंजीत गोप वार्ड मेम्बर, गुरुपदो महतो सहित कई आजसू नेता उपस्थित थे।
मलेरिया पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
बहरागोड़ा - जिला मलेरिया पदाधिकारी विनीता वाहा टोपनो ने बहरागोड़ा सामुदायिक अस्पताल का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। डा. सावित्री से मिलकर ओपीडी के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर मलेरिया कार्यालय में अश्विनी बासुरी, दिनेश घोष, सनत बेरा, निर्मलेंदु उपाध्याय, महेश्वर मुंडा आदि उपस्थित थे ।
स्कूल के नए भवन का उद्घाटन
बहरागोड़ा - बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोहालडीह प्राइमरी स्कूल के नए भवन का उद्घाटन पाथरी पंचायत के मुखिया राम चन्द्र महतो ने बुधवार को किया। इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवनी कुमार घोष, बबलू घोष, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रवीर कुमार घोष, उपाध्यक्ष सीताराम मंडल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार किस्कू, शिक्षक पुलिन बिहारी कुईला, सत्येन माईति, अजीत पात्र, दिलीप साव, बुधराम मुंडा, चन्द्र शेखर बेरा समेत ग्रामीण उपस्थित थे।