इस्को मवि का लाल हाउस बना चैंपियन
गुवा - इस्को मध्य विद्यालय, गुवा का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को गुवा फुटबॉल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के सभी वर्गों की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें लाल हाउस ने सबसे ज्यादा इवेंट जीत कर ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता। विजेता प्रतिभागियों को सेल महाप्रबंधक अशोक वर्मा की पत्नी लाली वर्मा ने पुरस्कृत किया। मौके पर प्रधानाध्यापक किरण सिन्हा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।