पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुवा डीएवी में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

गुवा डीएवी में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुवा - गुवा स्थित डीएवी स्कूल परिसर में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कई स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। गुरूवार को कार्यक्रम की शुरुआत सेल महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने की। साथ ही उन्होंने बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया। प्रतियोगिता में कई इवेंट के साथ-साथ 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट आदि शामिल हैं। मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा, बी त्रिपाठी, एसके पांडेय, एस विश्वकर्मा, नीलम सहाय समेत अन्य मौजूद रहे।