उपायुक्त से मिला भाजपा किसान मोर्चा
चाईबासा - भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। इसमें सभी प्रखंडों में धान बिक्री केंद्र की स्थापना व सही समय पर खाद, बीज, कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही किसानों को सही दाम पर चावल व गेहूं,आधी दाम पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने और सिंचाई की सुविधा, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में 10 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की है।