पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकअप वैन के धक्के से तीन घायल

पिकअप वैन के धक्के से तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा - चाईबासा-झींकपानी मार्ग स्थित झींकपानी के निकट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप गुरुवार को पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अपराह्न 3 बजे की है। घायलों में झींकपानी निवासी जगन्नाथ गोप, लक्ष्मण गोप और देवेंद्र गोप शामिल हैं। तीनों चाईबासा से अपने गांव जा रहे थे।