- Hindi News
- करोड़ों रुपए से बनेगी सड़क, पुल और पुलिया
करोड़ों रुपए से बनेगी सड़क, पुल और पुलिया
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
चक्रधरपुर और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में करोड़ों रुपए से विकास के काम किए जाएंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आरसीसी पुल, पीसीसी सड़क व तालाब के जीर्णोद्धार की कई योजनाओं को ग्रामीण कार्य विभाग ((आरईओ)) से स्वीकृति मिली है। यह जानकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश राम ने दी है।
मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जिन योजनाओं को स्वीकृति मिली है, उनमें मुकुन्दपुर और दलकी के बीच एक आरसीसी पुलिया भी शामिल है। यह पुलिया 33.434 लाख रुपए से बनाई जानी है। इसके अलावा बनपोसैता के कुमरा नाला पर आरसीसी पुलिया का निर्माण 44.117 लाख रुपए से होगा। बारी पंचायत के सेलायढ़ीपा में बासु प्रधान के खेत के सामने आरसीसी पुलिया का निर्माण 22.588 लाख रुपए से होना है। इसी तरह सोनुवा प्रखंड के तैरा में स्कूल जानेवाली सड़क पर आरसीसी पुलिया बनाई जाएगी। इसकी लागत 18.254 लाख रुपए होगी। गुदड़ी के लोढ़ाई-देवा नाला पर आरसीसी पुलिया भी बनाई जानी है। इस पर 25. 182 लाख रुपए खर्च होंगे। गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलकेरा के पास नाला पर आरसीसी पुलिया का निर्माण 33.347 लाख रुपए से होगा। आनंदपुर प्रखंड के इचिंडा नाला पर तीन स्पेन पुलिया बनाई जाएगी। इस पर 49.264 लाख रुपए खर्च होंगे। आनंदपुर प्रखंड के बोड़ता नाला पर तीन स्पेन पुलिया 49.264 लाख रुपए से बनाई जाएगी। इसी तरह सोनुवा प्रखंड के टुनिया बाजार चौक से बुरजोसाई होते
हुए झाडग़ांव तक पीसीसी सड़क बनाई जाएगी।
इस पर 49.314 लाख रुपए खर्च होंगे। कुसुमडीह चौक से नवाडीह मुंडाटोला तक पीसीसी सड़क 45.905 लाख रुपए से बनाई जानी है।