जिप सदस्य ने किया सड़क का शिलान्यास
चाईबासा - झींकपानी प्रखंड अंतर्गत नयागांव के भुइयां साईं स्कूल से सनातन कोड़ा के घर तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य सरस्वती गोप ने गुरुवार को किया।उन्होंने कहा कि चार किमी लंबी यह सड़क शीघ्र ही बन जाएगी।मौके पर माधुरी गोप, नयागांव के मुंडा मोरन तामसोय, मास्टर जी गोप, चन्द्रमोहन गोंड, महेन्द्र निषाद, गुड्डू निषाद, सुंदर गोप, कालिया भुइयां आदि मौजूद थे।
नाई समाज ने किया वनभोज
नोवामुंडी - नोवामुंडी जोजो कैम्प में स्थित फटा पाइप जलकुंड में गुरुवार को नाई समाज के लोगों ने वनभोज सह मिलन समारोह कर खूब जश्न मनाया। नाई विकास मंच के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद ठाकुर व सचिव अरविंद ठाकुर ने कहा कि नाई समाज 13 वर्षों से उपेक्षित है। सरकार व प्रशासन नाई समाज को अनदेखी कर रहा है। मौके पर कोषाध्यक्ष छविनाथ ठाकुर, राजेश ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, बसंत ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, विद्याधर बारिक, गणेश ठाकुर, सुदामा ठाकुर और धानिया ठाकुर समेत काफी संख्या में नाई समाज के लोग उपस्थित थे।