- Hindi News
- बिरुवा ने दिया हड़ताली कर्मियों को समर्थन
बिरुवा ने दिया हड़ताली कर्मियों को समर्थन
भास्कर न्यूज - चाईबासा
झारखंड राज्य अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ की हड़ताल 10वें दिन गुरुवार को भीं जारी रही। हड़ताली कर्मियों को समर्थन देने झामुमो विधायक दीपक बिरूवा धरना स्थल पर पहुंचे। संघ 18 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष धरना दे रहा है।बिरूवा ने कहा कि कर्मियों की 18 सूत्री मांगों को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री से बात करेंगे।इस दौरान जयद्रथ दोंगो के नेतृत्व में समाहरणालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जिला कोषागार, अभिलेखागार, स्थापना, राजस्व, नजारत आदि सभी शाखाओं में उपस्थिति नगण्य रही।
मौके पर दर्शन कर्मकार, मछुवा सिंकू, मनोज कुंटिया, मनीष विश्वकर्मा, ललितेश्वर महतो, श्याम किशोर, संतोष कुमार, गगन पिंगुवा, हलीम अख्तर, शंभूनाथ प्रधान, अतुल कुमार, विनोद मालतो, विल्सन डाहंगा, राजेंद्र कुंकल, मो. वसीमुद्दीन मौजूद थे।