पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनेक जगहों पर मनी महात्मा गांधी की पुण्य तिथि

अनेक जगहों पर मनी महात्मा गांधी की पुण्य तिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाईबासा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि गुरुवार को मनाई गई।टीपीएसएल ग्रुप ने शहीद पार्क स्थित अमर जवान और शहीद स्मारक स्थल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।मुख्य अतिथि आयुक्त आलोक गोयल ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। मौके पर रोमी साव,पीपी सुरेंद्र साव, अधिवक्ता अमरेश साव, अधिवक्ता आनंद वर्धन, सुभाष चंद्र मिश्रा, राजीव विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, संदीप साव, उमा शंकर जायसवाल, अशोक पाल आदि मौजूद थे।
सदर अस्पताल में कुष्ठ दिवस
सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ.विजयकांत तिवारी ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी की पुण्य तिथि कुष्ठ दिवस के रूप में मनाई जाती है। मौके पर डॉ.एएन डे, पुष्पा दिवाकर, मो.मंजूर आलम, राजकुमार मिश्रा, अजय कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
सूरजमल जैन डीएवी
सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।विशेष प्रार्थना सभा हुई।शिक्षिका सुवर्णा घोष ने श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रा रिया चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।मौके पर जेके पंडा, कुशल शरण आदि मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने किया याद
कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष सुखदेव हेंब्रम ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चांपिया ने कहा कि आगामी चुनाव में गांधीवादी विचारधारा व गोडसोरा विचारधारा के बीच तीसरा विश्व युद्ध होगा। मौके पर पूर्व सांसद बागुन सुंब्रई, दुर्गा प्रसाद जामुदा, चित्रसेन सिंकू, सुशीला पूर्ति, सन्नी सिंकू, सुशील बानरा, अनिल बुडि़उली, सावित्री कुदादा, मेघालाल होनहागा, नवाज हुसैन, पुरेंद्र हेंब्रम, मायाधर बेहरा, दुच्चा टोप्पो, उदय प्रताप सिंह, राजेश शुक्ला, अशोक बारीक, शंकर लोहरा, चंद्रमोहन तापे, हरिनंदन भंज, मोहन सिंह हेंब्रम, नंदलाल गोप, संजय रवि, जेपी शेखर, ललित कर्ण, शकीला बानो, लंकेश्वर तामसोय, पीटर बारी, रामसिंह सवैयां, भोलानाथ दास, रंजीत मुंडा, समीर रसीद, मो.जुबेर, जवाहरलाल बानरा, जयपाल होरो आदि मौजूद थे।
महिला कॉलेज में कार्यक्रम
महिला कॉलेज में एनएसएस ईकाई द्वारा महात्मा गांधी को याद किया गया।प्राचार्या डॉ.आशा मिश्रा ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर ओनिमा मानकी, अंजना कनोंजिया,डॉ.शशि लता,मौजूद थीं।
सृष्टि ने किया नाटक का मंचन
नाट्य एवं सामाजिक संस्था सृष्टि द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक पर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक ‘क हां गया गांधीजी का डंडा’ का मंचन किया गया। कलाकारों ने गांधी जी का जीवन दर्शन अपनाने का संदेश दिया। मौके पर प्रकाश गुप्ता, अभिजीत डे, बसंत कारवा, सुमन बिंदाड़ी, सावन बिंदाड़ी, शंकर उजिया, ओम कारवा, अजय मुखी, बिकास गोप, सुष्मिता भेंगरा आदि मौजूद थीं।
‘अंगोला की आवाज’ का मंचन
भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा द्वारा जैन चौक परमहात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। अंगोला की आवाज नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। मौके पर केशर परवेज, पल्लव कुमार डे, संजय चौधरी, राजकिशोर साहू, राजेश कुमार, प्रभाकर तिवारी, शिवशंकर राम, शीतल बागे, नरेश राम, सुकमार पोद्दार, किशोर साव, बसंती गोप, ताराचंद शर्मा, कृष्णा जायसवाल मौजूद थे।



कांग्रेस भवन में मौजूद सुखदेव हेंब्रम आदि।

नाटक का मंचन करते इप्टा के कलाकार।

महिला कॉलेज में मौजूद विद्यार्थी।

पुष्प अर्पित करते आयुक्त आलोक गोयल।