पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारे के साथ घर घर पहुंचेंगे भाजपाई

नारे के साथ घर-घर पहुंचेंगे भाजपाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
मिशन 2014 के तहत भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने के लिए भाजपाई एक वोट एक नोट के नारे के साथ घर-घर अभियान चलाएंगे। यह अभियान 11 से 18 फरवरी तक चलाया जाएगा।
गुरुवार की शाम चक्रधरपुर के भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर चक्रधरपुर के नगर और प्रखंड प्रभारी चुनी गई गीता बलमुचू ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर 6 फरवरी को स्थानीय वन विश्रामागार में एक तैयारी बैठक की जाएगी। बलमुचू ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक कार्यक्रम को संचालित करने के लिए उन्हें चक्रधरपुर नगर व प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पिछले गुरुवार को रांची में हुई प्रदेश भाजपा की बैठक में कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिया गया था। उसी दिशा निर्देश के आलोक में कार्यक्रम संचालित होगा।



10 को महिला मोर्चा की बैठक

10 फरवरी को मेंहदी कमल कार्यक्रम को लेकर चक्रधरपुर में बैठक होगी। उसमें महिला मोर्चा के पदाधिकारी और प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे। घर घर अभियान चलाकर महिलाओं के हाथों में मेहंदी से कमल का फूल बनाया जाएगा। इस दौरान एनडीए शासनकाल में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी के साथ कांग्रेस सरकार की महंगाई से निजात दिलाने के लिए अगला पीएम नरेंद्र मोदी को बनाने का आग्रह किया जाएगा।वर्तमान केन्द्र की यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों की भी जानकारी दी जाएगी। मौके पर नगर अध्यक्ष अशोक दास, विधायक प्रतिनिधि गणेश तांती, मीडिया प्रभारी शिवलाल रवानी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पीरु हेंब्रम, भाजपा नेता सूरज यादव, जितेन्द्र बोयपाई समेत महिला मोर्चा के स्नेहलता भेंगरा, मंजारी देवी आदि मौजूद थे।