पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलिफेंट कॉरीडोर का लिया जायजाआदित्यपुर ! सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक के श्रीनिवासन ने गुरुव

एलिफेंट कॉरीडोर का लिया जायजाआदित्यपुर-!-सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक के श्रीनिवासन ने गुरुवार को चांडिल बाया मुख्य नहर पर निर्माणाधीन एलिफेंट कॉरीडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर - राष्ट्रीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद गुप्ता को झारखंड से राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर झारखंड वैश्य परिषद गदगद है। गुरुवार को प्रेस वार्ता कर परिषद के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में यूपीए प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। प्रेस वार्ता में परिषद के प्रदेश महासचिव रामवृक्ष गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार चौधरी तथा विश्वमोहन कुमार शामिल थे।
रघुपति...गाकर मनाया निर्वाण दिवस
आदित्यपुर - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम... गाकर जिले के कांग्रेसियों ने बापू का निर्वाण दिवस मनाया। मौके पर प्रदेश सचिव अजय सिंह, इंटक के जिला संयोजक ठाकुर टुनटुन सिंह, लालबाबू सरदार, अंबुज कुमार और प्रमोद सिंह, दिवाकर झा, लालटू महतो, श्रीराम ठाकुर, सुरेश धारी, राणा सिंह, हनु प्रसाद, शैलेश गुप्ता, श्यामली बनर्जी, रेवती सरदार, संगीता प्रधान, अन्नपूर्णा ठाकुर आदि ने अपने विचार रखे।
दानपेटी व छड़ चोरी
आदित्यपुर - आदित्यपुर थाना अंतर्गत इमली चौक हनुमान मंदिर का ग्रिल तोड़कर चोरों ने जहां मंदिर के अंदर रखी दान पेटी को चुरा लिया, वहीं मंदिर की छत पर गुंबद निर्माण के लिए रखे एक क्विंटल छड़ भी उठा ले गए। पुजारी पंडित कार्यानंद पांडेय ने आदित्यपुर थाना में लिखित जानकारी दी है।