पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतक हुई पहचान, हत्या की आशंका

मृतक हुई पहचान, हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - किरीबुरू
किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग के घाटी ((किरीबुरू घाटी)) में मिले अज्ञात शव की पहचान चाईबासा रेलवे स्टेशन निवासी 32 वर्षीय अजीत बहादुर थापा के रूप में की गई है। अजीत रेलवे कर्मी प्रदीप प्रधान के बोलेरो का चालक था। इस संबंध में किरीबुरू थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है।
अजीत जिस बोलेरो गाड़ी को लेकर गया था, उसका पता नहीं चल पा रहा है। वाहन मालिक ने बताया कि अजीत 26 जनवरी को करीब 3.30 बजे किरीबुरू-बड़ाजामदा के लिए चला था। इस बीच दो अज्ञात लोगों ने उससे किराए पर कहीं चलने को कहा। उन लोगों ने अजीत को बताया कि उनका एक आदमी चाईबासा स्टेशन पर है, उसे भी लेना है।रात तक लौट आने की बात कहते हुए सभी गाड़ी लेकर चले गए।
अजीत पिछले 2 महीने से उनकी गाड़ी चला रहा था। 26 जनवरी को रात 9 बजे उसका अंतिम कॉल आया था। रात 11 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 27 जनवरी से उसे खोजने का प्रयास किया गया। वाहन लापता होने की मौखिक सूचना चाईबासा ेक मुफ्फसिल थाना को दी गई।



जमशेदपुर. शुक्रवार. ३१ जनवरी, २०१४